बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव का बड़ा दावा फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
सीहोर

Kosmi Tribal News : बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव का बड़ा दावा ,बोले-तोड़े गए मकानों का होगा पुनर्निर्माण

Sehore News : कोसमी के आदिवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है । बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव बोले-तोड़े गए मकानों का होगा पुनर्निर्माण

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • सीहोर जिले के कोसमी गांव के आदिवासियों को बड़ी राहत मिलने का दावा।

  • बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव के मुताबिक, आदिवासी अपनी पुरानी जमीन पर खेती जारी रख सकेंगे।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासियों की मांगों पर निर्देश दिए।

  • वन विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा तोड़े गए मकानों के पुनर्निर्माण की बात कही गई।

Budhni MLA Ramakant Bhargava : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमी में रहने वाले आदिवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वन भूमि से बेदखली और कार्रवाई का सामना कर रहे आदिवासियों की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वीकार कर ली है।

बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव के मुताबिक, आदिवासी अब उसी जमीन पर पहले की तरह खेती-किसानी कर सकेंगे। इसके साथ ही कार्रवाई के दौरान तोड़े गए मकानों के पुनर्निर्माण और सिंगपुर गांव में प्लॉट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर इस फैसले की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने आदिवासियों की मांग स्वीकार की

ग्राम कोसमी के आदिवासी परिवारों को वन विभाग की कार्रवाई के बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विधायक रमाकांत भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया है। इसके तहत लंबे समय से जिस जमीन पर आदिवासी खेती करते आ रहे थे वहां वे यथावत रहकर खेती-किसानी जारी रख सकेंगे। इस फैसले को प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

15 अक्टूबर को नेताओं से मिला था प्रतिनिधिमंडल

विधायक के अनुसार इस मामले को लेकर 15 अक्टूबर को आदिवासी भाइयों और बहनों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने नेताओं को मौके की स्थिति और वन विभाग की कार्रवाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हुई और आदिवासियों के हित में कदम उठाने पर सहमति बनी।

तोड़े गए मकानों का होगा पुनर्निर्माण

रमाकांत भार्गव ने बताया कि वन विकास निगम के कर्मचारियों की कार्रवाई में जिन आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े गए थे, उनके पुनर्निर्माण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा स्थायी समाधान के लिए पास के सिंगपुर गांव में प्लॉट उपलब्ध कराकर पक्के मकान बनाने की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है। इन कदमों का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को राहत और आवास उपलब्ध कराना है।

अभद्र व्यवहार की जांच, दोषियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। विधायक के मुताबिक, जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वन विभाग और वन विकास निगम की ओर से आदिवासियों को अनावश्यक नोटिस देने तथा उन्हें परेशान करने पर रोक लगाने की बात भी कही गई है।

विधायक रमाकांत भार्गव ने जताया आभार

विधायक रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, आदिवासियों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक के अनुसार, कोसमी के आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम है।

फैसले के क्रियान्वयन पर रहेंगी नजरें

कोसमी के आदिवासियों को खेती जारी रखने मकानों के पुनर्निर्माण और सिंगपुर में प्लॉट उपलब्ध कराने से जुड़ी राहत की जानकारी विधायक ने साझा की है। अब इन निर्णयों को जमीन पर लागू करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी। प्रभावित परिवारों को राहत कब और किस तरह मिलेगी, इस पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?