सागर यूरिया ब्लैक मार्किटिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर: यूरिया कालाबाजारी का वीडियो वायरल किया तो बढ़ा विवाद, युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश

Self Immolation Attempt Sagar: सागर के देवरी में यूरिया कालाबाजारी का वीडियो वायरल करने वाले युवक ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, लोगों की सूझबूझ से बची जान। SDOP के निर्देश पर 3 पर एफआईआर।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Urea Black Marketing Case Sagar: यूरिया की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद विवाद में आए एक युवक ने सोमवार शाम ऐसा कदम उठा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सागर जिले के देवरी के सिविल लाइन तिराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि युवक आशीष कोष्टी ने पहले खुद पर पेट्रोल डाला और लाइटर हाथ में लेकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बातचीत में उलझाए रखा और मौका मिलते ही उसके हाथ से लाइटर ले लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने लेकर गई।

आशीष ने खाद व्यापार से जुड़े लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

आशीष ने खाद व्यापार से जुड़े कुछ लोगों पर मारपीट, धमकी देने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि यूरिया की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। उसने पुलिस पर शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

एसडीओपी ने दी समझाइश, कार्रवाई के दिए निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी अरुण उईके ने युवक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उसे समझाइश दी। इसके बाद थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसडीओपी अरुण उईके के मुताबिक, युवक से मिली जानकारी के आधार पर मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

खाद की कथित कालाबाजारी मामले में कृषि विभाग ने भी की कार्रवाई

वहीं, खाद की कथित कालाबाजारी के मामले में कृषि विभाग ने भी कार्रवाई की है। एसएडीओ उमाशंकर प्रजापति के अनुसार, अरिहंत फर्टिलाइजर्स के गोदाम में खाद के अवैध भंडारण की जानकारी सामने आने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मारपीट और धमकी के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

अब इस पूरे मामले में पुलिस मारपीट और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है, जबकि कृषि विभाग खाद के कथित अवैध भंडारण की पड़ताल में जुटा है। आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल युवक के आत्मदाह के प्रयास ने यूरिया की कथित कालाबाजारी और उससे जुड़े विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश; ISI का आतंकी प्लान फेल, 86-P हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार