सागर में छात्रों ने सड़क पर किया चक्काजाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर: स्कूल तक पहुंचने रास्ता नहीं, कीचड़ में फंसी पढ़ाई; छात्रों ने सड़क पर किया चक्काजाम

Student Protest In Sagar: सागर के खुरई में सिस्टम की नाकामी पर फूटा छात्रों का गुस्सा, निवारी में स्कूल जाने का डेढ़ किमी रास्ता कीचड़ में तब्दील होने पर खिमलासा-कंजिया मार्ग पर लगाया चक्काजाम।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Sagar Student Protest Road Blockade: सागर जिले के खुरई क्षेत्र के निवारी गांव में स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने से परेशान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। बारिश के चलते स्कूल तक जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रास्ता कीचड़ और पानी से पूरी तरह खराब हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि विद्यार्थियों के साथ-साथ अधिकारियों को भी स्कूल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

निवारी के शासकीय हाईस्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश शुरू होते ही कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया। छात्र-छात्राओं को रोज इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कई जगह पानी जमा होने से रास्ता बेहद फिसलन भरा हो गया है।

लगातार परेशान हो रहे छात्रों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

लगातार परेशानी झेल रहे विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर खिमलासा-कंजिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और स्कूल तक स्थायी रास्ता बनाए जाने की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने खुद स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति देखी। कीचड़ और पानी से खराब रास्ते को देखकर उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि बारिश के दिनों में विद्यार्थियों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित होती है।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ चक्काजाम

मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों और छात्रों से बातचीत की। फिलहाल बारिश के दौरान विद्यार्थियों को राहत देने के लिए पंचायत भवन में हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित करने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं लगाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उनकी मुख्य मांग स्कूल तक पक्का और सुविधाजनक रास्ता बनाने की है, ताकि बारिश के मौसम में भी विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी न हो। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कब तक अमल करता है और स्कूल तक स्थायी रास्ते का निर्माण कब शुरू होता है।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?