सागर में टला बड़ा बस हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर में टला बड़ा हादसा, रफ्तार में फटा 52 सीटर बस का टायर; सवा सौ यात्रियों की सांसें अटकीं

Sagar Bus Tyre Burst: सागर में बड़ा हादसा टला, मकरोनिया-बमोरी रोड पर BTIRT कॉलेज के पास बस का टायर फटने से मची अफरा-तफरी। 52 सीटर बस में सवार थे 125 से ज्यादा यात्री।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Major Bus Accident Averted In Sagar: सागर की मकरोनिया-बमोरी रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों से भरी बरकोटी ट्रेवल्स की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

हादसा बीटीआईआरटी कॉलेज के सामने हुआ, जहां बस का टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

टायर फटने के बाद सड़क से नीचे उतरी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सागर जिले से नरसिंहपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीटीआईआरटी कॉलेज के सामने चलते समय अचानक बस का टायर फट गया। तेज आवाज के साथ टायर फटने के बाद चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन सड़क छोड़कर नीचे उतर गया। हालांकि चालक की सूझबूझ और किस्मत से बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त, यात्रियों को आई मामूली चोटें

हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलें बस की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार भी दिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

52 सीटर बस में 100 से ज्यादा यात्रियों के सफर का दावा

घटना के बाद बस में ओवरलोडिंग को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यह बस 52 सीटर थी, लेकिन इसमें क्षमता से कई गुना अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में सवा सौ से अधिक यात्री मौजूद थे। त्योहार के मौसम में यात्रियों की बढ़ी संख्या का फायदा उठाकर बस संचालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

रक्षाबंधन पर ओवरलोडिंग और परिवहन विभाग पर उठे सवाल

रक्षाबंधन त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे समय में बसों में ओवरलोडिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्री सुरक्षा के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही। इस हादसे के बाद आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने मांग की है कि त्योहारों के दौरान विशेष जांच अभियान चलाकर ओवरलोड बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी