नहर में डूबे बच्चों को ढूंढते पुलिसकर्मी फोटो सोर्स- नवभारत
रीवा

रीवा की सिलपरा नहर में डूबे जुड़वा भाई, एक को बचाने के लिए दूसरा भी कूदा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Rewa Drowning Incident News : रीवा की सिलपरा नहर में 17 वर्षीय जुड़वा भाई अंशु और प्रांशु डूबकर लापता। एक को बचाने के लिए दूसरा भाई भी नहर में कूदा। SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • रीवा की सिलपरा नहर में जुड़वा भाई लापता

  • अंशु को डूबता देख बचाने के लिए नहर में कूदा प्रांशु

  • दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे दोनों किशोर

  • तेज बहाव के चलते पानी में समाए दोनों भाई

  • SDRF की टीम बुधवार सुबह से चला रही सर्च ऑपरेशन

Twin Brothers Missing in Silpara Canal Rewa : रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में सिलपरा नहर में डूबने से 17 वर्षीय जुड़वा भाई अंशु सेन और प्रांशु सेन लापता हो गए। मंगलवार शाम दोस्तों के साथ नहर घूमने पहुंचे दोनों किशोर गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए।

घटना के बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह से फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पैंट निकालने के दौरान नहर में उतरा अंशु

जानकारी के मुताबिक, दोनों किशोरों के पिता राजेश सेन मूल रूप से गोविंदगढ़ क्षेत्र के उढ़की गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में रीवा के विवेकानंद नगर में रहते हैं। मंगलवार को अंशु और प्रांशु ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ शाम करीब 4 बजे सिलपरा नहर घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान पन्नी में रखी एक पैंट नहर में गिर गई। उसे निकालने के लिए अंशु पानी में उतरा, लेकिन पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।

भाई को डूबता देख प्रांशु ने भी लगाई छलांग

अंशु को पानी में डूबता देख उसका जुड़वा भाई प्रांशु उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। नहर में पानी का बहाव तेज था, जिसके चलते दोनों भाई देखते ही देखते लापता हो गए। घटना के बाद उनके साथ मौजूद तीनों दोस्त घबरा गए और उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

रात में रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा पुलिस बल और एसडीईआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने नहर में काफी देर तक दोनों किशोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण मंगलवार देर रात सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

बुधवार सुबह से फिर तलाश में जुटी SDRF

बुधवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने दोबारा नहर में सर्चिंग अभियान शुरू किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम नहर के संभावित स्थानों पर दोनों किशोरों की तलाश कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को दोनों भाइयों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है। फिलहाल दोनों का पता नहीं चल सका है और तलाश जारी है।

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल

कहीं चोलकालीन मूर्ति तो कहीं कच्छ की दुर्लभ कला, PM नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारत के ये खास उपहार