रीवा में 8 दिन से लापता युवक का मिला शव (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

रीवा: 8 दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों का हंगामा; डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल का काफिला रोक लगाई गुहार

Rewa Youth Missing Case Update: रीवा में सनसनी, मनगवां के बेलवा पैकान में 8 दिन से लापता युवक का शव मिलते ही भड़का परिजनों का गुस्सा। रीवा-बनारस हाईवे पर लगाया चक्काजाम।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Missing Youth Dead Body Found Rewa: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के बेलवा पैकान में सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक वही युवक बताया जा रहा है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 9 अगस्त को मनगवां थाने में दर्ज कराई गई थी।

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस और एसएफएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी, तहसीलदार और थाना प्रभारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। करीब आठ दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश बढ़ गया। परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रीवा-बनारस हाईवे पर परिजनों का चक्काजाम

शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने रीवा-बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत शुरू की।

डिप्टी सीएम ने सुनी परिजनों की बात

इसी दौरान रीवा से मनगवां की ओर जा रहे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का काफिला भी परिजनों ने रोक लिया। डिप्टी सीएम मौके पर रुके और करीब आधे घंटे तक परिजनों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों और किसी आपराधिक साजिश की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट