रीवा में बिटिया की भावुक अपील (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रीवा

'कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें...', रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO

Girl Collector Appeal Viral Video Rewa: रीवा के अमवा गांव में जलभराव से ढहने की कगार पर पहुंचा कच्चा मकान, मासूम बच्ची ने वीडियो जारी कर कलेक्टर से लगाई कड़े विलेख की गुहार।

सजल रघुवंशी

Rewa Amba Waterlogging Issue: रीवा जिले के ग्राम पंचायत अमवा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली ही बारिश में जलभराव से परेशान एक मासूम बच्ची ने सीधे रीवा कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।

बच्ची का कहना है कि घर के आसपास पानी भर जाने से उनका कच्चा मकान गिरने की कगार पर है और वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। अब यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमवा में घरों के आसपास जमा हुआ बारिश का पानी

रीवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवा में बारिश का पानी घरों के आसपास जमा हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान खतरे में आ गया है। इसी बीच परिवार की एक छोटी बच्ची ने वीडियो बनाकर रीवा कलेक्टर से हाथ जोड़कर अपील की है कि गांव में आकर समस्या का समाधान कराया जाए। बच्ची का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो उनका घर कभी भी ढह सकता है।

'जलभराव की वजह से घर में रहना हुआ मुश्किल'

बच्ची ने अपनी अपील में कहा कि लगातार जलभराव की वजह से घर में रहना मुश्किल हो गया है। मकान पहले से जर्जर है और बारिश के चलते दीवारें कमजोर होती जा रही हैं। इतना ही नहीं, रास्ते में पानी भर जाने के कारण वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। मासूम की यह गुहार अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है।

हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है- ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है लेकिन पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती। नालियों की सफाई और जल निकासी की अनदेखी का खामियाजा अब गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। कई कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है और लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

एक मासूम बच्ची का जिला प्रशासन से इस तरह मदद की गुहार लगाना यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान में कहीं न कहीं गंभीर चूक हो रही है। अब देखना होगा कि रीवा जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अमवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था और प्रभावित परिवार की सुरक्षा के लिए कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

https://youtu.be/qqPoyjpidL0?si=E5m-QZBxmT-3bpuO

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा