रीवा एयरपोर्ट से भोपाल और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू (फोटो सोर्स- नवभारत)
रीवा

रीवा से भोपाल और कोलकाता की हवाई सेवा शुरू, विंध्य को मिली नई उड़ान, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Rewa Kolkata And Bhopal Flight : रीवा एयरपोर्ट से भोपाल और कोलकाता के लिए नई हवाई सेवा शुरू हो गई। शुभारंभ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Rewa Airport Flight Service: रीवा के लोगों के लिए 9 अगस्त का दिन खास रहा। लंबे इंतजार के बाद रीवा एयरपोर्ट से भोपाल और कोलकाता के लिए नई हवाई सेवा शुरू हो गई। कोलकाता से उड़ान भरकर विमान रीवा एयरपोर्ट पहुंचा, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में नई सेवा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद यही विमान यात्रियों को लेकर भोपाल के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रतिमा बागरी, रीवा और सतना के सांसद, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नई हवाई सेवा के शुभारंभ के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल खुद यात्री बनकर रीवा से भोपाल के लिए रवाना हुए। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने भी इस सेवा को हरी झंडी दिखाई। नई उड़ान शुरू होने के साथ ही रीवा सीधे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और देश के बड़े महानगर कोलकाता से जुड़ गया है। इससे विंध्य क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए एक और तेज विकल्प मिल गया है।

दिल्ली, इंदौर और रायपुर के बाद बढ़ी कनेक्टिविटी

रीवा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहां से लगातार नई हवाई सेवाएं जुड़ रही हैं। 10 नवंबर 2025 को 72 सीटर विमान के जरिए रीवा से दिल्ली के लिए पहली उड़ान शुरू हुई थी। इसके बाद 22 दिसंबर 2025 को रीवा-इंदौर और मार्च 2026 में रीवा-रायपुर हवाई सेवा शुरू की गई। इन हवाई सेवाओं के जरिए अब तक 35 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।

मुंबई के लिए उड़ान शुरू करना अगला लक्ष्य

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का लगातार विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली, इंदौर और रायपुर के बाद अब भोपाल और कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू होने से विंध्य के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एयर कनेक्टिविटी का और विस्तार किया जाएगा। मुंबई के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू करना सरकार का लक्ष्य है।

व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को मिलेगा फायदा

रीवा से भोपाल और कोलकाता की सीधी हवाई सेवा शुरू होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को कई स्तर पर फायदा मिलने की उम्मीद है। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिल सकती है, वहीं छात्रों और मरीजों के लिए बड़े शहरों तक पहुंचना आसान होगा। इसके साथ ही रीवा और आसपास के पर्यटन स्थलों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : सागर में ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, टली बड़ी रेल दुर्घटना

विंध्य के विकास में अहम कदम मानी जा रही नई उड़ानें

रीवा एयरपोर्ट से लगातार बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी को विंध्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई सेवाओं के शुरू होने के बाद अब क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। लोगों को भरोसा है कि आने वाले समय में रीवा से मुंबई सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी विमान सेवाएं शुरू होंगी।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना