रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रतलाम

रतलाम के तुलसी वाटर पार्क में पड़ी पुलिस रेड; स्वीमिंग पूल के पीछे चल रहे 'सीक्रेट स्पा' का हुआ भंडाफोड़

Police Raid Spa Center: रतलाम के तुलसी वाटर पार्क में पुलिस ने छापा मारा। स्वीमिंग पूल के पीछे चल रहे स्पा सेंटर से थाईलैंड की 3 युवतियां व युवक गिरफ्तार किए गए, मैनेजर से पूछताछ जारी।

सजल रघुवंशी

Ratlam Tulsi Water Park Raid: रतलाम जिले के पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में शुक्रवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से तीन विदेशी युवतियां और कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वाटर पार्क परिसर में स्वीमिंग पूल की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एक विशेष टीम का गठन किया गया। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया ताकि किसी को पहले से भनक न लग सके और सटीक जानकारी जुटाई जा सके।

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी

पुलिस टीम दोपहर करीब तीन बजे वाटर पार्क पहुंची। प्रारंभिक जांच के लिए कुछ पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया, जबकि अन्य अधिकारी बाहर से गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने पहले पूरी स्थिति का आकलन किया और फिर स्पा सेंटर पर दबिश दी।

छह कमरों में संचालित हो रहा था स्पा सेंटर

एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में एसडीओपी किशोर पाटनवाला और महिला अधिकारियों की टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल परिसर के पीछे बने छह कमरों में गुप्त रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां अलग-अलग युवकों के साथ मिलीं। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर नामली थाने भेजा गया।

मैनेजर से पूछताछ, जांच जारी

पुलिस ने वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शिकायतों के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई है और फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, डीएसपी अनीशा जैन, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी सहित कई अधिकारी शामिल रहे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज