राजगढ़ कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजगढ़

राजगढ़ में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी बवाल, RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष गिरफ्तार

Raghuveer Singh Chandel Arrested: राजगढ़ के सारंगपुर में RSS पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने वाले कांग्रेस जिला IT सेल अध्यक्ष रघुवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सजल रघुवंशी

Rajgarh Sarangpur RSS Facebook Controversy: राजगढ़ जिले के सारंगपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और जिला आईटी सेल अध्यक्ष रघुवीर सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की, जब हिंदू समाज और संघ से जुड़े कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है।

फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद

पूरा विवाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि रघुवीर सिंह चंदेल ने आरएसएस सरसंघचालक की तस्वीर साझा करते हुए संगठन को लेकर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की थी। पोस्ट सामने आने के बाद संघ कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई। आरोप लगाया गया कि इस तरह की टिप्पणी से संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

संघ कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

मामले को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता सारंगपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से संघ कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि इस प्रकार की पोस्ट सामाजिक भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली है।

अपमानजनक भाषा के विरोध में उठी आवाज

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि किसी भी संगठन, धर्म या समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष ध्रुव भल्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता और संघ स्वयंसेवक मौजूद रहे।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आरोपी रघुवीर सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज