सीएम मोहन यादव हुए राजगढ़ के बिट्टू के मुरीद (सोर्स- सोशल मीडिया)
राजगढ़

अकेले ही बदल दी अजनार नदी की तस्वीर, राजगढ़ के बिट्टू के मुरीद हुए CM मोहन यादव; जीतू पटवारी ने भी की सराहना

CM Mohan Yadav Praises Bittu: राजगढ़ के बिट्टू ने अकेले साफ कर डाली अजनार नदी। बिना सरकारी मदद के नदी को प्रदूषण मुक्त करने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी की सीएम मोहन यादव ने की जमकर तारीफ।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Rajgarh Ajnar River Transformation: अक्सर कहा जाता है कि दुनिया बदलने के लिए एक बड़ी फौज की जरूरत होती है, लेकिन अजनार नदी को साफ करने वाले बिट्टू ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। बिना किसी सरकारी मदद या बड़ी टीम के, अकेले अपने दम पर अजनार नदी से कचरा निकालने वाले बिट्टू की इस अनोखी पहल ने अब सत्ता के शीर्ष का भी ध्यान खींचा है।

हाल ही में, राज्य के मुख्यमंत्री यादव ने बिट्टू से विशेष मुलाकात की और उनके इस असाधारण कार्य की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने बिट्टू के पर्यावरण के प्रति समर्पण और उनकी कड़ी मेहनत को पूरे राज्य के लिए एक मिसाल बताया।

सीएम मोहन यादव ने की बिट्टू के प्रयासों की तारीफ

इस खास मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिट्टू के प्रयासों की तारीफ करते हुए एक बेहद अहम बात कही। उन्होंने कहा, "बदलाव के लिए भीड़ नहीं, सच्चा प्रयास जरूरी है।" सीएम का यह बयान स्पष्ट करता है कि यदि कोई व्यक्ति ठान ले और पूरी ईमानदारी से प्रयास करे, तो वह अकेला ही समाज और पर्यावरण में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

एक व्यक्ति की पहल बनी प्रेरणा

बिट्टू ने अजनार नदी को गंदगी और प्रदूषण से मुक्त करने का जो बीड़ा उठाया था, वह शुरुआत में एक असंभव सा काम लग रहा था। लेकिन उनके निरंतर प्रयासों ने नदी की तस्वीर बदल दी। अब उनका यह कदम न केवल स्थानीय लोगों को जागरूक कर रहा है, बल्कि सरकार को भी नदियों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

जीतू पटवारी ने भी शेयर किया वीडियो, सरकार पर कसा तंज

वंही दूसरी तरफ सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू के सराहनीय कार्य को जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह मध्य प्रदेश में राजगढ़ के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू हैं। इन्होंने अकेले गंदगी से पटी नदी साफ की है। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि जब जागरूक जन-प्रहारी जिम्मेदारी निभाते हैं। तब सत्ता शर्म के साथ, सबक भी सीखे।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल