पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन फोटो सोर्स- नवभारत
पन्ना

पन्ना में बाढ़ जैसे हालात: किलकिला नदी का पानी बस्ती में घुसा, छत पर फंसे 12 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू

SDRF Rescue Panna : पन्ना में भारी बारिश के बाद किलकिला नदी के ओवरफ्लो से बस्ती में पानी घुस गया। मकान की छत पर फंसे 12 लोगों को SDRF, सिविल डिफेंस और पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Panna Flood News : सागर संभाग के पन्ना जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जिले की कई नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई मार्गों पर पानी बढ़ने के कारण आवाजाही रोकनी पड़ी है।

अमानगंज क्षेत्र में मिढ़ासन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन ने आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

पुलिस ने लाउडस्पीकर से किया अलर्ट

अमानगंज थाना प्रभारी हेमंत नायक ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुलिस वाहन और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को अलर्ट किया। वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 4 और नदी घाट के आसपास रहने वाले परिवारों से तत्काल घर खाली करने की अपील की गई। प्रभावित लोगों के लिए कन्या और बॉयज स्कूल में राहत शिविर भी बनाए गए हैं।

किलकिला नदी के ओवरफ्लो से बस्ती में घुसा पानी

इधर, पन्ना के धाम मोहल्ले में किलकिला नदी के ओवरफ्लो होने से पानी तेजी से बस्ती में घुस गया। देखते ही देखते कई मकान पानी से घिर गए। इसी दौरान एक कुशवाहा परिवार के 12 सदस्य मकान की छत पर फंस गए। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।

तेज बहाव के बीच शुरू हुआ रेस्क्यू

छत पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही SDRF, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तेज बहाव और लगातार बढ़ते पानी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। पानी में कंटीले तार और कचरा मौजूद होने के कारण रेस्क्यू बोट चलाने में भी जवानों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी।

एक-एक कर 12 लोगों को निकाला सुरक्षित

मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद SDRF और पुलिस के जवानों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने मकान की छत पर फंसे सभी 12 लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

पन्ना में बारिश का दौर जारी रहने से प्रशासन की चिंता बनी हुई है। पुलिस और SDRF की मुस्तैदी की सराहना की जा रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी-नालों तथा तेज बहाव वाले पानी से दूर रहने की अपील की है।

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान