पन्ना में नदी में कूदा 32 वर्षीय युवक, 24 घंटे बाद मिला शव (सोर्स- सोशल मीडिया)
पन्ना

पन्ना में नदी में कूदा 32 वर्षीय युवक! 24 घंटे बाद मिला शव, घटनास्थल से 1 किमी दूर बरामद हुई बॉडी

Panna Drowning Incident: पन्ना के अमानगंज में मिढासन नदी में छलांग लगाने वाले 32 वर्षीय युवक सुशील सोनी का शव 24 घंटे बाद बरामद, SDRF की टीम ने 1 किमी दूर नदी से निकाला शव।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Youth Body Recovered After 24 hours: पन्ना के अमानगंज कस्बे में मिढासन नदी में छलांग लगाने वाले 32 वर्षीय युवक सुशील सोनी का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। पन्ना से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद युवक की बॉडी को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी से बाहर निकाला।

शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुल पर मिला था मोबाइल, नदी में छलांग लगाने की आशंका

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अमानगंज के वार्ड नंबर 8 निवासी सुशील सोनी ने अज्ञात कारणों के चलते मिढासन नदी के पुल से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद पुल पर उसका मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की और एसडीआरएफ को सूचना दी गई।

तेज बहाव और गहराई के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पन्ना से छह सदस्यीय एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया। नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टीम ने बोट की मदद से नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश की। करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में युवक का शव मिला। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक ने नदी में छलांग क्यों लगाई, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस केस में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

एसडीआरएफ ने 24 घंटे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

गौरतलब है कि, युवक का मोबाइल फोन मिलने के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार, लगभग 24 घंटे तक चले इस बचाव अभियान के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अब तक 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?