जीतू पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नीमच

'मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए', नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना

Jitu Patwari Statement: नीमच पहुंचे एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सीएम मोहन यादव की 'टपोरी' टिप्पणी को बताया मेडल, बोले मोदी राज में 90 बार लीक हुए पेपर।

सजल रघुवंशी

Jitu Patwari Neemuch Press Conference: मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें 'टपोरी' कहे जाने संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि उनके खिलाफ की जा रही राजनीतिक कार्रवाई और ऐसे बयान दरअसल विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाने के लिए मिले एक प्रकार के ‘मेडल’ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसे मेडल देते रहें।

पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बचपन से पहलवान रहे हैं और कुश्ती संघ से भी जुड़े रहे हैं। ऐसे में एक पहलवान की तरह उन्हें धैर्य, संयम और दृढ़ता का परिचय देना चाहिए तथा ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, जो मुख्यमंत्री पद की गरिमा को प्रभावित करें।

कांग्रेस की विचारधारा प्रेम और भाईचारे की है- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा नफरत की नहीं बल्कि प्रेम और भाईचारे की है। इसी संदेश को लेकर राहुल गांधी ने देशभर में लगभग 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की थी। पटवारी ने दावा किया कि भले ही अगले ढाई वर्ष तक प्रदेश में मोहन यादव सरकार रहे, लेकिन उसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

केंद्र और मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की मोहन यादव सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले पेपर लीक मामलों तथा विभिन्न सरकारी नीतियों को लेकर सवाल उठाए और सरकारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।

'मोदी सरकार के कार्यकाल में 90 बार हुआ पेपर लीक'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देशभर में करीब 90 पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाओं में हुई अनियमितताओं के कारण राज्य में 50 से अधिक परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा कमजोर किया है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट