जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नरसिंहपुर

जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, इन धाराओं के तहत केस दर्ज; जानें पूरा मामला

Jabalpur Lokayukta Big Action: लोकायुक्त जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मामला जमीन के नामांतरण से जुड़ा हुआ है।

सजल रघुवंशी

Narsinghpur Patwari Lokayukta Trap: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सोमवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी पर जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त कार्यालय के अनुसार, गोटेगांव के पड़रिया निवासी संदीप कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ममता देवी ने ग्राम मुआर में सात एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी, जिसके नामांतरण के लिए हल्का नंबर-41, ग्राम मुरदई के पटवारी घनश्याम गढ़वाल उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जबलपुर ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसी दौरान पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपये की मांग के बदले 5 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया।

अपने निजी कार्यालय में रिश्वत रेले हुए पकड़ा गया पटवारी

सोमवार, 1 जून 2026 को मध्य प्रदेश की लोकायुक्त टीम ने गोटेगांव में महिंद्रा शोरूम के पास स्थित टीला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पटवारी घनश्याम गढ़वाल को उसके निजी कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

आरोपी घनश्याम गढ़वाल (39 वर्ष), जो पंचमुखी हनुमान कॉलोनी बरही, जिला कटनी का निवासी है, के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न की गई। ट्रैप कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त पुलिस, जबलपुर की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग