वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में सीएम हुए शामिल, सोर्स: सोशल मीडिया  
मध्य प्रदेश

Waqf Board Event: 'छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम' : मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP Waqf Board Scholarship : अल्पसंख्यक समुदाय के 850 छात्र-छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप; मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के लिए याद दिलाया रहीम का दोहा, विपक्ष पर भी साधा निशाना।

सुधीर दंडोतिया

Bhopal Waqf Board event updates: मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप वितरण समारोह 2025-26 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के 850 बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्रवृत्ति पाने वाले बेटा-बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि हजारों विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने का माध्यम है। सरकार की यह मदद उनके भविष्य को नई उड़ान देगी।

शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं

सीएम ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा और पहचान देने का माध्यम है। युवा डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ें, यही सरकार का उद्देश्य है।

“रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।”

मुख्यमंत्री ने जल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने रहीम दास का दोहा याद करते हुए कहा — “रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।” उन्होंने कहा कि संस्थाओं के माध्यम से मिलने वाली सहायता विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में मदद करेगी। वक्फ बोर्ड में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए कानूनों के जरिए सुधार किए जा रहे हैं और मध्यप्रदेश विकास व बेहतर कार्यों के साथ आगे बढ़ रहा है।

हर वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए

सीएम ने कहा कि हर वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम कर रही है और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वक्फ बोर्ड के कार्यों और सुधारों की सराहना भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार सहायता दे रही है और विद्यार्थियों से कहा कि वे आगे बढ़ते रहें, सरकार उनके साथ खड़ी है। जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां लोगों ने इंसानियत और देशभक्ति का परिचय दिया। देश की आन, बान और शान की रक्षा में युवा हमेशा सबसे आगे रहते हैं।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को एक और अवसर मिलना चाहिए था

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को एक और अवसर मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “जैसी करनी वैसी भरनी”, इसलिए धीरे-धीरे देश की जनता जवाब दे रही है और अब बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती