डिज़ाइन फोटो  
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के शहडोल में 69 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, अरेस्ट

शहडोल जिले में एक 69 साल के व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 64, 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र 69 साल है।

राहुल गोस्वामी

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां 69 साल के व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस बारे में जानकारी होने के बाद समुचे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी के बारे पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

उक्त घटना मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी की बताई है। यहां एक नाबालिग लड़की को 69 साल का व्यक्ति अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में जब बच्ची के परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की।

घटना पर शहडोल जोन के आईजी अनुराग शर्मा का कहना है, "ब्योहारी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 64, 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र 69 साल है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत ही केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी रखी है।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली