करह धाम आश्रम में दीनबंधु महाराज के पास बैठे भारतीय रेसलर द ग्रेट खली  फोटो सोर्स - नवभारत
मुरैना

मुरैना पहुंचे द ग्रेट खली, करह धाम में पटिया वाले बाबा की समाधि पर टेका मत्था; युवाओं से बोले- नशे से दूर रहें

The Great Khali Morena Visit : 'द ग्रेट खली' पहुंचे मुरैना के करह धाम आश्रम। पटिया वाले बाबा के समाधि स्थल पर की पूजा-अर्चना। जौरा में रिसोर्ट का किया उद्घाटन।

योगेश पाराशर, शाजेब खान

Highlights :

  • द ग्रेट खली शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित करह धाम आश्रम पहुंचे।

  • पटिया वाले बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना कर माथा टेका।

  • आश्रम में श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सीताराम नाम जाप किया।

  • जौरा में एक रिसोर्ट का उद्घाटन किया, पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह डंडौतिया समेत कई लोग मिलने पहुंचे।

  • खली ने युवाओं से नशे से दूर रहने, जिम जाने और खेलों से जुड़ने की अपील की।

  • अभिभावकों से बच्चों की मोबाइल गेमिंग और सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।

Karah Dham Ashram : मशहूर भारतीय रेसलर द ग्रेट खली शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध करह धाम आश्रम में पटिया वाले बाबा की समाधि पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माथा टेका। इसके बाद खली जौरा पहुंचे, जहां उन्होंने एक रिसोर्ट का उद्घाटन किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह डंडौतिया समेत कई लोग उनसे मिलने पहुंचे। अपने दौरे के दौरान खली ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश भी दिया।

करह धाम आश्रम में सीताराम नाम जाप में हुए शामिल

करह धाम आश्रम में पटिया वाले बाबा की समाधि पर दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद द ग्रेट खली श्रद्धा और भक्ति में डूबे नजर आए। आश्रम में अनवरत चल रहे सीताराम नाम जाप के दौरान वो श्रद्धालुओं के बीच बैठकर जाप करने लगे। इस दौरान आश्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। करह आश्रम के दीनबंधुदास महाराज ने खली को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जौरा में रिसोर्ट का किया उद्घाटन

करह धाम आश्रम में दर्शन करने के बाद खली जौरा पहुंचे। यहां उन्होंने एक रिसोर्ट का उद्घाटन किया। उनके मुरैना दौरे की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह डंडौतिया सहित कई लोग उनसे मुलाकात करने पहुंचे। खली का ये दौरा धार्मिक आस्था और व्यावसायिक कार्यक्रम के कारण चर्चा में रहा।

युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

मुरैना जिले में द ग्रेट खली ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य और शहर में जिम होने चाहिए ताकि युवा फिट रहें और नशे जैसी बुराइयों से बच सकें। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बड़े महानगरों में बढ़ते नशे पर चिंता भी जताई। खली के मुताबिक खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ युवाओं को अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करने का अवसर देते हैं।

अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर रखें नजर

खली ने अभिभावकों से भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज कई बच्चे मोबाइल गेम और सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं। ऐसे में माता-पिता को उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें खेलों तथा फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

भारत को खेलों में और मेडल जीतने की जरूरत

खली ने भारतीय खिलाड़ियों को देश के लिए पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत में खेलों के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। देश की बड़ी आबादी को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों को और मेहनत करनी चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत अधिक पदक जीत सके।

उन्होंने बच्चों से जिम जाने, खेलों में हिस्सा लेने और फिटनेस पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश का युवा सक्षम बने और बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, तभी भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार हो सकेगा।

दिलीप सिंह राणा है 'द ग्रेट खली' का असली नाम

द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। पुलिस की नौकरी छोड़कर रेसलिंग में आए खली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर भारतीय कुश्ती और रेसलिंग जगत में खास मुकाम हासिल किया।

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?