श्मशान घाट नहीं होने के चलते तिरपाल लगाकर किया गया अंतिम संस्कार (फोटो सोर्स- नवभारत)
मुरैना

मुरैना में श्मशान घाट नहीं, बारिश में तिरपाल-टिनशेड लगाकर करना पड़ा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, वायरल हुआ वीडियो

Tursanpura Village Morena : मुरैना के तुरसनपुरा गांव में श्मशान घाट नहीं होने से बारिश के बीच तिरपाल और टिनशेड लगाकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों ने स्थायी श्मशान घाट की मांग की।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Cremation Ground: मुरैना जिले के ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली का एक मामला सामने आया है। पोरसा जनपद की लालपुरा पंचायत के मजरा तुरसनपुरा में श्मशान घाट नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बारिश के बीच तिरपाल और टिनशेड लगाकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस पूरी व्यवस्था का वीडियो भी सामने आया है, जो गांव में सुविधाओं की स्थिति को बयां कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, तुरसनपुरा गांव निवासी रामजीलाल पुत्र सीताराम सखबार का शनिवार को निधन हो गया। अंतिम यात्रा के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए गांव के पास खाली स्थान पर पहुंचे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। गांव में व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं होने के कारण ग्रामीण खुले स्थान पर ही अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।

तिरपाल और टिनशेड लगाकर किया अंतिम संस्कार

बारिश शुरू होने के बाद अंतिम संस्कार में परेशानी खड़ी हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने टेंट के पाइप, तिरपाल और टिनशेड की व्यवस्था की। पाइपों के सहारे तिरपाल और टिनशेड लगाकर बारिश से बचने की अस्थायी व्यवस्था बनाई गई। इसी के बीच बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।

गांव में न श्मशान घाट, न स्थायी टिनशेड

ग्रामीणों का कहना है कि तुरसनपुरा में लंबे समय से व्यवस्थित श्मशान घाट की जरूरत है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। गांव में अंतिम संस्कार के लिए न तो पक्का स्थान है और न ही बारिश, गर्मी या अन्य मौसम से बचाव के लिए स्थायी टिनशेड की व्यवस्था है। ग्रामीणों के मुताबिक, सामान्य दिनों में किसी तरह खुले स्थान पर अंतिम संस्कार कर दिया जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में स्थिति बेहद मुश्किल हो जाती है। किसी व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों के सामने अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना भी बड़ी चुनौती बन जाता है।

ये भी पढ़ें : इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला

कलेक्टर से स्थायी श्मशान घाट की मांग

श्मशान घाट जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि गांव में सड़क, नाली और बिजली जैसी सुविधाओं के साथ श्मशान घाट भी जरूरी है। कई बार समस्या सामने आने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मुरैना कलेक्टर से तुरसनपुरा गांव में व्यवस्थित श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही बारिश से बचाव के लिए स्थायी टिनशेड और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?