हाईवे पर क्रेन मशीन से कंटेनर को थाने ले जाती हुई पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में NH-44 पर भीषण हादसा; जन्माष्टमी मनाकर लौट रहीं सास-बहू समेत 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Janmashtami Road Accident Morena: NH-44 पर दर्दनाक हादसा, जन्माष्टमी मनाकर घर लौट रहीं 3 महिलाओं को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला। हादसे में सास-बहू समेत तीनों की मौत, दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रक।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Morena NH-44 Accident Three Women Death: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के बाद घर लौट रही महिलाएं हाईवे किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसा घिरौना मंदिर के पार हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं आपस में सास-बहू बताई जा रही हैं।

हादसे के बाद दुकानों में जा घुसा कंटेनर

महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कंटेनर अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। कंटेनर की टक्कर से दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर समेत चालक को पकड़ लिया है। वहीं तीनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों में सास बहू और एक अन्य महिला

हादसे में मृत महिलाओं की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल का पुरा निवासी कमला कुशवाहा पत्नी फूल सिंह, उम्र 50 वर्ष, हरफूल का पुरा निवासी कमला कुशवाहा पत्नी बालकिशन, उम्र 50 वर्ष और हरफूल का पुरा निवासी पूनम कुशवाहा पत्नी धर्मवीर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। मृतकों में कमला कुशवाह और पूनम कुशवाह नामक महिलाएं आपस में सास बहू बताई जा रही है सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा की निवासी थीं। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कंटेनर और उसके चालक को भी पकड़ लिया है।

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं

जिन महिलाओं के परिवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाकर उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें देर रात दर्दनाक हादसे की खबर मिली। एक ही हादसे में तीन महिलाओं की मौत से गांव और परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और कंटेनर चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं