मुरैना वायरल वीडियो  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO

Morena Ambulance Viral Video: मुरैना में स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार, जिस एंबुलेंस को मरीजों की जान बचानी थी। उससे पोरसा मंडी में ढोई गई प्याज; बोरियां खाली करने का वीडियो वायरल होने पर मची खलबली।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Morena Health Sector Negligence: मुरैना में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिन एम्बुलेंस का इस्तेमाल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होना चाहिए, वही एम्बुलेंस अब प्याज ढोने में इस्तेमाल होती नजर आ रही हैं। पोरसा की सब्जी मंडी में दो एम्बुलेंस प्याज की बोरियों से लदी हुई पहुंचीं और मंडी में प्याज की बोरियां खाली की गईं। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के पोरसा कस्बे की सब्जी मंडी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो एम्बुलेंस प्याज की बोरियों से लदी हुई मंडी में पहुंचीं। एम्बुलेंस से प्याज की बोरियां उतारकर मंडी में खाली की जा रही थीं। इसी दौरान एक दुकानदार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। और यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

स्वास्थय व्यवस्था पर उठ रहे बड़े सवाल

विडंबना यह है कि जिले में मरीजों, घायलों और प्रसूताओं को समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कई बार मरीजों के परिजन एम्बुलेंस के लिए फोन करते हैं और इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों की सेवा के लिए इस्तेमाल होने वाली एम्बुलेंस का प्याज ढोने में इस्तेमाल होना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

मंडी में खड़ी दोनों एम्बुलेंस में किसी दूसरे शहर से प्याज की बोरियां भरकर लाई गई थीं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस को सब्जी ढोने के लिए किसने इस्तेमाल किया और इसकी अनुमति किसने दी?

मुरैना सीएमएचओ ने दिया जांच का आश्वासन

मुरैना जिला सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने मामले में जांच की बात कही है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि इन एम्बुलेंस का इस्तेमाल प्याज परिवहन के लिए किसके निर्देश पर किया गया है और जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO