हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई प्रतिमा फोटो सोर्स- नवभारत
खण्डवा

खंडवा में हाईटेंशन लाइन से टकराई मां दुर्गा की प्रतिमा, 4 युवक झुलसे, मूर्ति भी क्षतिग्रस्त

Khandwa News : खंडवा के मुगल गांव के पास बुरहानपुर से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर लौट रहे चार युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

नितिन झवर, प्रीतेश जैन

Khandwa Durga Idol Accident : शारदीय नवरात्रि की तैयारियों के बीच खंडवा में बड़ा हादसा हो गया। बुरहानपुर से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर लौट रहे टप्पाल चाल के चार युवक मुगल गांव के पास हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में चारों युवक झुलस गए, जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद घायलों को खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

बुरहानपुर से प्रतिमा लेकर लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, नवरात्रि पर्व को लेकर खंडवा में मां दुर्गा की प्रतिमाएं लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में टप्पाल चाल के युवक बुरहानपुर से प्रतिमा लेकर खंडवा लौट रहे थे। इसी दौरान मुगल गांव के पास वे हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे में चारों युवक झुलस गए और प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद घायलों को तत्काल खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल पहुंचीं विधायक कंचन मुकेश तन्वे

हादसे की सूचना मिलने पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने वहां भर्ती चारों घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक ने हादसे से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी ली। नवरात्रि जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व से ठीक पहले हुई इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

कैसे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक?

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। प्रतिमा को किस तरह ले जाया जा रहा था और युवक हाईटेंशन लाइन के संपर्क में कैसे आए, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल चारों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Delhi Protest LIVE: विपक्षी सांसद राष्ट्रपति भवन के लिए निकले, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना