जबलपुर में ट्रैक पर लेटा युवक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को आता देख ट्रैक पर लेटा युवक...फिर जो हुआ उसे देख कांप गए लोग- देखें VIDEO

Jabalpur Accident CCTV Footage: जबलपुर स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, रीवा-इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने पटरी पर शहडोल का एक युवक लेट गया। इंजन से कटकर उनका बायां पैर अलग हो गया।

सजल रघुवंशी

Jabalpur Railway Station Accident: जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ट्रेन को आता देखकर अचानक रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। इसी दौरान ट्रेन का इंजन उसके पैरों से टकरा गया, जिससे उसका बायां पैर कट गया, जबकि दूसरा पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल युवक को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में युवक का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बता दें कि, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन धीमी गति से आ रही है। जिसे देखकर युवक पटरी पर जा कर लेट गया। इस घटना के बाद पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से काफी परेशना है। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया है।

यह था घटनाक्रम

रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी राजीव खरब के अनुसार शहडोल निवासी हरिओम नामदेव स्टेशन पहुंचा जहां 3 नंबर प्लेटफॉर्म वह ट्रेन का इंतजार कर रहा था, सुबह करीब 11:30 बजे जब रीवा जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन प्लेटफॉर्म के पास पहुंची तभी अचानक हरिओम पटरियों के पास पहुंचा और प्लेटफॉर्म से कूदकर पटरियों पर चला गया और दोनों पैर पटरी पर रखकर इंजन के सामने लेट गया। ट्रेन का पायलट जब तक ट्रेन रोकता तब तक इंजन का अगला हिस्सा हरिओम के पैरों से टकरा चुका था। यह नजारा देखते ही वहां मौजूद यात्री सकते में आ गए।

मानसिक रूप से परेशान है हरिओम

हादसे के बाद हरिओम को बेहोशी की हालत में आरपीएफ जवानों और अन्य यात्रियों ने उसे 108 के जरिए मेडिकल अस्पताल भेजा, हरिओम के कपड़ों से ट्रेन की टिकट, मोबाइल और अन्य दस्तावेज मिले जिससे उसके परिवार से संपर्क किया।

परिजनों ने आरपीएफ अधिकारियों को बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है लेकिन किसी को भी अपनी परेशानी का कारण नहीं बताया। बहरहाल हरिओम का इलाज चल रहा है और जल्द ही आरपीएफ उससे इस आत्मघाती कदम उठाने का कारण भी जानने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR