जयवर्धन सिंह (सोर्स- नवभारत लाइव) 
जबलपुर

जबलपुर: कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, जयवर्धन सिंह बोले- युवाओं को UCC नहीं, समान शिक्षा नीति चाहिए

Jaivardhan Singh In Jabalpur: जबलपुर में कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, जयवर्धन सिंह बोले- देश का युवा यूसीसी नहीं, समान शिक्षा नीति चाहता है, शिक्षा मंत्री और एनटीए पर एफआईआर की मांग।

सजल रघुवंशी

Chhatron Ki Goonj Programme Jabalpur: देशभर में नीट पेपर लीक मामले और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन और सभाएं कर रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस ने "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह राइट टाउन स्टेडियम पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से सीधे संवाद करना और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय जानना है।

छात्रों से पूछा क्या देश की शिक्षा नीति से संतुष्ट हैं

जयवर्धन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का युवा समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी नहीं, बल्कि समान शिक्षा नीति चाहता है। उनका कहना था कि सभी छात्रों को एक जैसी और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए।

पेपर तैयार होने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने वालों की जांच करे सरकार

मीडिया से चर्चा के दौरान जयवर्धन सिंह ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। उनका आरोप था कि परीक्षा का पेपर तैयार करने से लेकर उसे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों और निजी लोगों के हाथों में होती है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जानी चाहिए।

शिक्षा मंत्री और एनटीए प्रभारी पर दर्ज हो FIR

उन्होंने मांग की कि इस मामले में केवल निचले स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों और नीति निर्धारकों की भूमिका की भी जांच हो। जयवर्धन सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई।

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए पारदर्शिता जरूरी

कांग्रेस का कहना है कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली से उठ रहा है। वहीं भाजपा ने पहले भी ऐसे आरोपों को राजनीतिक बताया है और सरकार का कहना रहा है कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल जबलपुर में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने शिक्षा और युवाओं के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति और तेज होने की संभावना है।

https://youtu.be/r1dRd5eK4hY?si=nkZ4PKE6tnQ1jiU7

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट