इंदौर का अद्वैत बेंगलुरु में लापता (फोटो सोर्स- नवभारत)
इंदौर

इंदौर का 31 वर्षीय अद्वैत बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में लापता, पुलिस और SDRF की तलाश तेज

Shivagange Hills Missing : इंदौर का 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गया। पुलिस, SDRF, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से तलाश जारी है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Youth Missing in Bengaluru: बेंगलुरु के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। अद्वैत एक फाइनेंस कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। शुक्रवार सुबह वह ट्रैकिंग के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। पिछले चार दिनों से पुलिस, SDRF, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से पहाड़ियों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जांच के दौरान सामने आया है कि अद्वैत को CCTV फुटेज में आखिरी बार शिवगंगे पहाड़ियों की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस को पहाड़ी क्षेत्र में उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी मिली है। वहीं, पहाड़ी की तलहटी में अद्वैत की किराए की बाइक बरामद हुई है।

मोबाइल और लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री ने बढ़ाई चिंता

पुलिस जांच के दौरान अद्वैत के मोबाइल और लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री में कुछ ऐसी जानकारियां मिली हैं, जिनसे मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस के मुताबिक, डिवाइस में मौत और पहाड़ी से गिरने से जुड़े कंटेंट की तलाश किए जाने की जानकारी सामने आई है। AI से कथित तौर पर यह भी पूछा गया था कि पहाड़ी से गिरने पर मौत कैसे होती है। इसके अलावा लैपटॉप की हिस्ट्री में आखिरी बार मिलेंगे जैसे शब्द भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस इन डिजिटल सुरागों को जांच का हिस्सा मानकर इसकी पुष्टि कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

हादसा, हत्या या आत्महत्या

अद्वैत के अचानक लापता होने के बाद पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हैं। क्या वह ट्रैकिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ? क्या किसी ने उसके साथ कोई वारदात की? या फिर उसने खुद कोई कदम उठाया? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अद्वैत कहीं पहाड़ी के किसी प्रतिबंधित या दुर्गम हिस्से की ओर तो नहीं चला गया था।

ये भी पढ़ें : छिंदवाड़ा के छात्रावास में खाने में मिली इल्ली, छात्राओं ने खोला मोर्चा, अधीक्षिका पर कार्रवाई की मांग

मंगेतर को बताकर निकला था ट्रैकिंग पर

बताया जा रहा है कि अद्वैत ने अपनी मंगेतर को ट्रैकिंग पर जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। अब इंदौर पुलिस परिवार और करीबी लोगों से भी उसके व्यवहार, बातचीत और हाल के घटनाक्रम को लेकर जानकारी जुटा रही है।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति