कार में तोड़फोड़ करते लोग और घायल (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

एमआर-4 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

Indore Accident News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाएं और चालक घायल हो गए, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

अंशुल मुकाती

Indore Road Accident: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एमआर-4 रोड पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी घायल सड़क पर जा गिरे और रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे कच्चे हिस्से में उतर गई।

तीन महिला यात्री और चालक घायल

घायल रिक्शा चालक विशाल भागवत ने बताया कि वह सवारियों को लेकर राजवाड़ा से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित महिला यात्री गीता केशववास, रितु केशववास और नेहा केशववास घायल हो गईं। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

गुस्साए लोगों ने कार में की तोड़फोड़

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भागीरथपुरा के स्थानीय लोगों ने कार चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को शांत कराया।

यह भी पढें:

आरोपी चालक गिरफ्तार

बाणगंगा थाना पुलिस ने कार चालक दीपक चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं तथा वाहन की गति निर्धारित सीमा से कितनी अधिक थी।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब