इंदौर में 13 साल की लड़की की करवाई 42 साल के अधेड़ से शादी (प्रतीकात्मक इमेज, सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर में रिश्तों का सौदा, पोते की शादी के लिए 13 वर्षीय मासूम को 42 साल के अधेड़ से ब्याहा; 13 पर FIR दर्ज

Indore News: इंदौर के रंगवासा क्षेत्र से बाल विवाह का गंभीर मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक संबंधों और सामाजिक दबाव के चलते 13 वर्षीय बच्ची की जबरन शादी 42 वर्षीय व्यक्ति से करा दी गई।

सजल रघुवंशी

Indore Child Marriage Case: इंदौर के रंगवासा क्षेत्र से बाल विवाह का गंभीर मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक संबंधों और सामाजिक दबाव के चलते 13 वर्षीय बच्ची की जबरन शादी 42 वर्षीय व्यक्ति से करा दी गई। मामले के सामने आने के बाद राऊ पुलिस ने बुधवार को दूल्हे, उसके परिजनों तथा बच्ची के दादा-दादी सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार, यह पूरा मामला एक पारिवारिक शर्त और दबाव का परिणाम है। बताया गया कि रंगवासा निवासी बुजुर्ग दादा अपने 19 वर्षीय पोते के लिए विवाह कराना चाहते थे।

पोते की होने वाली पत्नी ने रखी थी शर्त

इसी दौरान पोते की होने वाली पत्नी ने यह शर्त रख दी कि वह तभी इस घर में विवाह करेगी जब उसकी ननद (13 वर्षीय बच्ची) की शादी उसके सगे चाचा (42 वर्षीय व्यक्ति) से कराई जाएगी। पोते का घर बसाने के लिए इस शर्त को स्वीकार कर लिया गया और कथित रूप से दबाव में आकर परिवार ने नाबालिग बच्ची का विवाह करा दिया।

अधिकारियों की समझाइश के बाद भी करवाई शादी

महिला एवं बाल विकास विभाग को इस बाल विवाह की पहले से जानकारी थी और 25 अप्रैल को प्रस्तावित शादी पर फ्लाइंग स्क्वाड ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर लिखित आश्वासन लिया था कि विवाह नहीं होगा। इसके बावजूद 26 अप्रैल की रात नाबालिग बच्ची और उसके 19 वर्षीय भाई को चोरी-छिपे उज्जैन ले जाकर चिंतामन गणेश मंदिर के बाहर विवाह करा दिया गया। बाद में दोनों को इंदौर लौटाया गया, जबकि दूल्हा अपने गांव लौट गया।

नाबालिग की दादी ने की मारपीट

फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी महेंद्र पाठक के अनुसार, विवाह के बाद भी परिवार द्वारा नाबालिग बच्ची पर ससुराल जाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी दादी ने उसके साथ मारपीट की।

बच्ची की मां ने दिखाई हिम्मत

दादी की इस हरकत से परेशान होकर बच्ची की मां ने साहस जुटाते हुए बाल कल्याण समिति और महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत मिलने के बाद विभाग सक्रिय हुआ और बच्ची के बयान दर्ज किए गए, जिसके आधार पर मध्य प्रदेश के इंदौर के इस पूरे मामले की गंभीर साजिश का खुलासा हुआ।

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान