इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, 'पानी दो, महापौर इस्तीफा दो' के नारों से गूंजा शहर

Indore Congress Protest: बढ़ते जल संकट के विरोध में कांग्रेस ने राजबाड़ा पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विभिन्न इलाकों से पहुंचे स्थानीय रहवासियों ने हिस्सा लिया।

सजल रघुवंशी

Indore Rajwada Water Crisis Congress Protest: इंदौर में बढ़ते जल संकट के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने राजबाड़ा पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विभिन्न इलाकों से पहुंचे स्थानीय रहवासियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पानी दो, महापौर इस्तीफा दो और महापौर मुर्दाबाद जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया था। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजबाड़ा और आसपास की इमारतों की छतों से भी पुलिस लगातार निगरानी करती नजर आई।

जीतू पटवारी ने महापौर से लेकर पीएम मोदी तक को घेरा

जीतू पटवारी ने जल संकट को लेकर महापौर, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, विधायकों, सांसदों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर की जनता दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रही है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आगामी तीन दिनों में पानी की गुणवत्ता और शहर में गहराते जल संकट को लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं

राजबाड़ा पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की। महिलाएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचीं तथा शहर में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल संकट के समाधान की मांग उठाई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोड़े मटके

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की

राजबाड़ा पर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय की ओर कूच करने लगे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही नगर निगम परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया था। बंद गेट देखकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और हंगामा देखने को मिला। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर कई मटके फोड़े, जबकि एक मटका बैरिकेडिंग पार कर निगम गेट की तरफ फेंका गया।

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान