नाना पटवारी को ले जाती पुलिस, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर ड्रग्स केस में नया खुलासा: ऑनलाइन सट्टे और प्रॉपर्टी नेटवर्क तक पहुंची जांच, नाना पटवारी का मोबाइल जब्त

Rajendra Nagar Police: राजेंद्र नगर ड्रग्स केस में जांच ऑनलाइन सट्टे और संगठित अपराध नेटवर्क तक पहुंच गई है। पुलिस ने नाना पटवारी से पूछताछ कर मोबाइल जब्त किया है और कई आरोपियों पर कार्रवाई की है।

प्रीतेश जैन

Indore Drug Case Investigation: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज ड्रग्स मामले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस की कार्रवाई में ड्रग्स तस्करी के साथ-साथ ऑनलाइन क्रिकेट गैंबलिंग और कथित कारोबारी नेटवर्क के तार भी सामने आए हैं। पुलिस ने मामले में मध्य प्रदेश संगठित अपराध निवारण अधिनियम (MCOCA) और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में मुख्य आरोपी संजय कौशल उर्फ रॉनी और गोलू चंदेरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नाना पटवारी से पूछताछ, मोबाइल जब्त

पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जुड़े लोगों की भूमिका और नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है।

ड्रग्स के साथ ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क भी सामने आया

जांच के दौरान पुलिस को गैंग से जुड़े ऑनलाइन गैंबलिंग नेटवर्क की जानकारी भी मिली है। इस मामले में पुलिस ने संजय कौशल उर्फ रॉनी, दिनेश श्रीवास्तव उर्फ यश लल्ला, मनीष और प्रितेश त्रिपाठी को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ सट्टा एक्ट, ऑनलाइन सट्टा, आईटी एक्ट और संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

ड्रग पार्टियों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच

मीडिया के सवालों पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से उनके नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी मिली है। फ्लैटों में होने वाली कथित ड्रग पार्टियों और उनमें शामिल लोगों की भूमिका की भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ, चाहे वह महिला हो या पुरुष, सबूत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आगे और खुलासे संभव

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां व खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ड्रग सप्लाई चेन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां