तोड़फोड़ करते छात्र (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

DAVV के IET हॉस्टल में हंगामा: छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन

IET Hostel Students Viral Video: DAVV के IET हॉस्टल के छात्रों ने माफी मांगी है। छात्रों ने अपने भविष्य को लेकर सख्त कार्रवाई ना करने की अपील की है। प्रशासन ने नुकसान की भरपाई कराने की बात कही है।

प्रीतेश जैन

Indore IET Hostel Controversy: इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) प्रशासन हॉस्टल में हंगामा करने वाले वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई के मूड में है। इस बीच हॉस्टल के छात्रों के एक समूह ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

रामानुजन हॉस्टल में छात्रों ने शराब पार्टी करते हुए अर्धनग्न होकर डांस किया और जमकर तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद एक्शन में आया प्रशासन बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों का रिजल्ट रोकने, 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के साथ ही प्लेसमेंट कंपनियों का सूचना देने की भी तैयारी कर रहा है।

छात्रों ने मांगी माफी

सख्त कार्रवाई के डर से हॉस्टल के छात्रों के ग्रुप ने वीडियो जारी कर कुलपति प्रो. राकेश सिंघई और IET डायरेक्टर प्रो. प्रतोष बंसल से माफी मांगी और कहा कि उनका भविष्य और करियर दांव पर है। इस कार्रवाई से उनकी डिग्री और प्लेसमेंट पर असर पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें एक मौका और दिया जाना चाहिए।

सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन

छात्रों के माफी मांगने के बावजूद देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है। एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई छात्रों से ही करवाई जाएगी और नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छात्रों के पालकों को भी बुलाया जाएगा।

छात्रों की पहचान की जा रही

बता दें कि कुछ दिन पहले रामानुजन हॉस्टल में दर्जनों छात्रों ने अर्धनग्न होकर तेज म्यूजिक बजाते हुए डांस किया था। साथ ही टेबल-कुर्सी, पानी की टंकी और अन्य सामान को तोड़ दिया था। आरोप है कि कई छात्र शराब के नशे में थे। प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रों की पहचान कर रही है। इधर IET डायरेक्टर प्रो. प्रतोष बंसल ने कहा कि छात्रों ने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की है, लेकिन नुकसान की भरपाई उन्हें करनी ही होगी। अंतिम निर्णय कुलपति द्वारा लिया जाएगा।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?