मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क

Indore CM News: इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध और नशे का नेटवर्क, 7 राज्यों के साथ मिलकर चल रहा संयुक्त अभियान

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Indore Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे। बता दें कि, इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में इंदौर में हुई सात राज्यों के डीजीपी की बैठक को लेकर एक बड़ी बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2029 तक संगठित अपराध पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रही है। नशे के कारोबार समेत अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ सात राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त मुहिम चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के नेटवर्क और संगठित अपराध से जुड़े गैंग और सिंडिकेट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बेहतर समन्वय से प्रभावी होगी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने कई ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसा है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सात राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सरकार संगठित अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता हासिल करेगी।

12 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे सीएम

गौरतलब है कि, आज का दिन काफी बड़ा है क्योंकि दोपहर 12 से 12.25 बजे के बीच वे भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे वह अपने निवास पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे सीएम कार से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा

यह कार्यक्रम दिन का सबसे खास हिस्सा माना जा रहा है। इसकी वजह है भोपाल में चल रही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक। शहर में इन दिनों ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह कार्यक्रम इसी आयोजन से जुड़ा हुआ है। शाम को सीएम ब्रिक्स देशों के माननीय मंत्रीगणों और प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने निवास लौट आएंगे।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते