बाल-बाल बचे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, फोटो- सोशल मीडिया 
मध्य प्रदेश

बाल-बाल बचे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, हॉट एयर बैलून में लगी आग

Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। वे गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट एयर बैलून की सवारी करने पहुंचे थे जहां तेज हवा और तकनीकी गड़बड़ी के कारण बैलून में आग लग गई।

प्रतीक पाण्डेय

MP CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हॉट एयर बैलून की सवारी करने के लिए पहुंचे थे लेकिन तेज हवा के कारण वे इसकी सवारी नहीं कर सके। इसी दौरान बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई। सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तय कार्यक्रम के अनुसार हॉट एयर बैलून की सवारी करने वाले थे, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। तेज हवाओं के कारण सुरक्षा कारणों से बैलून को उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई। इसी बीच, बैलून को उड़ान के लिए तैयार करते समय उसके निचले हिस्से में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

जैसे ही बैलून के नीचे आग लगी, मौके पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही, मुख्यमंत्री जिस ट्रॉली में खड़े थे, उसे सुरक्षा कर्मियों ने मजबूती से थामे रखा, जिससे कोई नुकसान नहीं हो सका। सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण स्थिति को गंभीर होने से पहले ही नियंत्रण में ले लिया गया।

सीएम पूरी तरह सुरक्षित

इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की और कहा कि सजगता और सतर्कता ही ऐसी स्थितियों में सबसे बड़ा हथियार होती है।

स्थानीय प्रशासन ने की जांच की घोषणा

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हॉट एयर बैलून की तकनीकी जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही, फॉरेस्ट रिट्रीट और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है...

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज