सिंधिया राजघराने की कुलदेवी हैं मांढरे वाली माता फोटो सोर्स - नवभारत
ग्वालियर

Mandhre Wali Mata Temple: सिंधिया राजघराने की कुलदेवी हैं मांढरे वाली माता, 150 साल पुराना है मंदिर का इतिहास

Gwalior Temple : ग्वालियर का कंपू क्षेत्र की कैंसर पहाड़ी पर स्थित है मांढरे वाली माता मंदिर,150 साल पुराने इस मंदिर में विराजमान मां महाकाली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर के कंपू क्षेत्र की कैंसर पहाड़ी पर स्थित है मांढरे वाली माता मंदिर।

  • करीब150 साल पुराना बताया जाता है मंदिर का इतिहास।

  • मांढरे वाली माता को सिंधिया राजघराने की कुलदेवी माना जाता है।

  • ग्वालियर रियासत के शासक जयाजीराव सिंधिया और आनंद राव मांडरे के सहयोग से मंदिर की स्थापना की मान्यता है।

  • नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।

150 Year Old Temple in Gwalior : एमपी के ग्वालियर में कई प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर हैं। जिनकी अपनी अलग पहचान और मान्यताएं हैं। इन्हीं में एक प्रमुख मंदिर है कंपू क्षेत्र की कैंसर पहाड़ी पर स्थित मांढरे वाली माता मंदिर। करीब 135 से 150 साल पुराने इस मंदिर में विराजमान मां महाकाली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। ये मंदिर धार्मिकआस्था के साथ ग्वालियर के इतिहास और सिंधिया राजघराने से जुड़े संबंधों के लिए भी जाना जाता है।

कैंसर पहाड़ी पर विराजमान हैं मांढरे वाली माता

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में स्थित मांढरे वाली माता मंदिर कैंसर पहाड़ी पर बना है। वर्षों से ये मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि के दिनों में यहां विशेष रूप से भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। पूरे वर्ष मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। मंदिर का ऐतिहासिक महत्व इसे ग्वालियर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशेष स्थान दिलाता है।

जयाजीराव सिंधिया के समय हुई मंदिर की स्थापना

मंदिर का इतिहास करीब 135 से 150 साल पुराना बताया जाता है। मान्यता के अनुसार, ग्वालियर रियासत के शासक जयाजीराव सिंधिया और आनंद राव मांडरे के सहयोग से मंदिर की स्थापना कराई गई थी। उस समय माता की प्रतिमा को स्थापित कर इस स्थान को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया। धीरे-धीरे मंदिर की प्रसिद्धि बढ़ती गई और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे।

महाराष्ट्र के सतारा से लाई गई थी प्रतिमा

स्थानीय मान्यता के मुताबिक आनंद राव मांडरे देवी की प्रतिमा महाराष्ट्र के सतारा से ग्वालियर लेकर आए थे। इसके बाद कैंसर पहाड़ी पर माता की स्थापना की गई। मंदिर में अष्टभुजा महिषासुर मर्दिनी मां महाकाली का दिव्य स्वरूप विराजमान है। माता की आठ भुजाओं वाली प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

भक्त के नाम से प्रसिद्ध हुआ माता का मंदिर

मांढरे वाली माता मंदिर की सबसे खास बात इसका नाम है। मान्यता है कि आनंद राव मांडरे की गहरी आस्था और भक्ति के चलते मंदिर उनके नाम से प्रसिद्ध हो गया। ग्वालियर शहर में ये मंदिर देवी के नाम के साथ उनके भक्त की पहचान से भी जुड़ा हुआ है। यही विशेषता इसे दूसरे मंदिरों से अलग पहचान देती है।

सिंधिया राजघराने की कुलदेवी मानी जाती हैं माता

ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार मांढरे वाली माता को सिंधिया राजघराने की कुलदेवी माना जाता है। कहा जाता है कि परिवार के महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों से पहले माता के दर्शन और पूजा-अर्चना करने की परंपरा रही है। आज भी मांडरे परिवार की पीढ़ियां मंदिर की सेवा और परंपराओं से जुड़ी हुई हैं।

आस्था और इतिहास की अनमोल विरासत

मांढरे वाली माता मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा है। माता की महिमा, सिंधिया राजघराने से जुड़ी मान्यताएं और आनंद राव मांडरे की भक्ति इस मंदिर को विशेष बनाती हैं। नवरात्रि पर्व के अवसर पर ये मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहता है।

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग