ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ऑपरेशन ईगल: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 12 बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन अवैध हथियार बरामद

Gwalior Police Action : ग्वालियर पुलिस के ऑपरेशन ईगल में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 12 बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 11 देशी कट्टे, एक पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Police Operation Eagle : ग्वालियर जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ दबंगई दिखाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 315 बोर के 11 देशी कट्टे, एक 32 बोर की पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के साथ फोटो, वीडियो और रील्स पोस्ट कर दबंगई दिखाते थे। कुछ मामलों में हवाई फायरिंग से जुड़े वीडियो भी सामने आए थे। सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों के प्रदर्शन की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के बाद चला ऑपरेशन

ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो और रील्स की जांच की और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवकों को चिन्हित किया। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

कई थाना क्षेत्रों और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई

इस कार्रवाई में महाराजपुरा, मुरार, पनिहार, उटीला, डबरा देहात, पुरानी छावनी, गोला का मंदिर, झांसी रोड, सिरोल और हजीरा थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य अवैध हथियारों के नेटवर्क पर कार्रवाई करने के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपराधी छवि बनाने वालों पर भी शिकंजा कसना है।

12 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अजय सिंह, करण जाटव, अंकित परिहार, मोनू गुर्जर, देव ओझा, गुलशन पवार, अमन होलकर, अमन शर्मा, नकुल परिहार, करन बाथम, सचिन पवैया और राहुल खटीक को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से हथियारों की खरीद और सप्लाई के नेटवर्क को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ग्वालियर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो, फोटो या फायरिंग का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?