जीवाजी विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
ग्वालियर

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय गेट पर लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन; सड़कों पर उतरी OBC महासभा

OBC Mahasabha Protest: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन, ओबीसी महासभा और छात्राओं ने उठाई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

सजल रघुवंशी

Jiwaji University Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। ओबीसी नेता राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई गई।

​इस प्रदर्शन में जीवाजी विश्वविद्यालय के साथ-साथ वीआरजी कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। छात्राओं ने एक सुर में कहा कि हक मांगने वाले निहत्थे छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर ओबीसी महासभा के नेता जीतू लोधी और महिला नेत्री हर्षिता गुर्जर विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार संवाद कायम करने के बजाय लाठी के बल पर युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

​भारी पुलिस बल रहा तैनात

​प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं प्रशासनिक सतर्कता और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आंदोलनकारियों ने पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

​कार्यक्रम के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ओबीसी महासभा और छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।

प्रदर्शन के चलते दिल्ली के सीपी में हाई अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख कारोबारी केंद्र कनॉट प्लेस (सीपी) में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को सभी दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने व्यापारियों के लिए एक अत्यावश्यक एडवाइजरी सर्कुलर जारी कर समय पर प्रतिष्ठान बंद करने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZpzQBJgK5EE

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता