ग्वालियर में आजाद समाज पार्टी की पीसी फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

आजाद समाज पार्टी की हुंकार: छात्र संघ चुनाव कराने की मांग, 15 सितंबर तक आंबेडकर प्रतिमा नहीं लगी तो आंदोलन

Gwalior Student Union Election: ग्वालियर में आजाद समाज पार्टी ने छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की मांग की। 15 सितंबर तक डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Azad Samaj Party Protest : ग्वालियर में आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने शनिवार को ग्वालियर में प्रेस वार्ता कर छात्र संघ चुनाव सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार के सामने मांगें रखीं। पार्टी नेताओं ने प्रदेश में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए जल्द चुनाव कराने की मांग की। उनका कहना है कि छात्र संघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का उचित मंच नहीं मिल पा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी नेताओं ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में प्रतिमा स्थापना को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का हवाला देते हुए प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से चर्चा में है और इसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी बनी हुई है।

15 सितंबर तक की दी चेतावनी

आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कलेक्टर और एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि 15 सितंबर से पहले बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक प्रतिमा नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

रविवार को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

पार्टी ने रविवार को ग्वालियर में बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन का भी ऐलान किया है। इसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा से जुड़े मुद्दे पर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

छात्रों और समाज से जुड़े मुद्दे उठाने का ऐलान

आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि आंदोलन केवल प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी छात्र हितों और समाज से जुड़े अन्य मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी। नेताओं ने सरकार और प्रशासन से दोनों मामलों में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है, ताकि आंदोलन की स्थिति निर्मित न हो।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर