सीएम मोहन यादव ने किया सिंचाई परियोजना का उद्घाटन (सोर्स- सोशल मीडिया)
धार

CM मोहन ने किया 2 हजार करोड़ से ज्यादा की सिंचाई परियोजना का उद्घाटन, कहा- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

Irrigation Project Inauguration: धार को बड़ी सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने सरदारपुर में 2387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण। 16.70 लाख किसानों के खातों में 317 करोड़ ट्रांसफर।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • धार से 2,387 करोड़ रुपये की नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण।

  • परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का पानी।

  • PM फसल बीमा योजना के तहत 16.70 लाख किसानों के खातों में 317.86 करोड़ रुपये ट्रांसफर।

  • धार के पीएम मित्र पार्क से करीब 3 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद।

MP Government Agriculture Development News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले के सरदारपुर से नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। करीब 2,387.60 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और लगभग 72 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 188 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 317.86 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में अंतरित की।

260 गांवों के किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी

सरदारपुर के खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परियोजना के रूट मैप का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में सिंचित क्षेत्र को बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वर्ष 2002-03 में प्रदेश में लगभग साढ़े सात लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित थी, जो वर्ष 2023 तक 40 लाख हेक्टेयर और अब बढ़कर 60 लाख हेक्टेयर हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है।

16.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 317 करोड़

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16.70 लाख किसानों के खातों में 317.86 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि किसानों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहेगा। डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने बताया कि 25 गाय-भैंस खरीदकर डेयरी शुरू करने वाले पात्र किसान को 10 लाख रुपये तक का अनुदान देने की योजना है। मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

पीएम मित्र पार्क से रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा

डॉ. यादव ने कहा कि धार में पीएम मित्र पार्क से निमाड़-मालवा क्षेत्र के करीब छह लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यहां कपास से धागा, कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स के निर्माण की व्यवस्था विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, इससे लगभग तीन लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से स्थानीय युवाओं, किसानों और महिलाओं के पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।

188 विकास कार्यों से धार को मिलेगी नई सौगात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें पुल, विद्यालय भवन, अस्पताल और आईटीआई भवन सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। अमका-झमका माता मंदिर क्षेत्र को श्रीकृष्ण पाथेय योजना के तहत विकसित करने की बात भी कही गई। मुख्यमंत्री ने धार जिले में जल्द मेडिकल कॉलेज की सौगात देने का आश्वासन दिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सिंचाई परियोजना से किसान तीन फसलें लेने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन