बुजुर्ग महिला पर हमला फोटो सोर्स- नवभारत
दतिया

दतिया में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला, मारपीट के बाद मुंह पर फेंका एसिड! ग्वालियर रेफर

Datia Crime News : दतिया के इंदरगढ़ में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर मुंह पर एसिड जैसा पदार्थ फेंकने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में महिला को ग्वालियर रेफर किया गया।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Datia Elderly Woman Attack : दतिया जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और उनके मुंह पर एसिड जैसा पदार्थ फेंके जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। करीब 85 वर्षीय शांति झा घटना के वक्त घर में अकेली थीं। गंभीर हालत में उन्हें पहले दतिया और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना शुक्रवार रात इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शांति झा घर में अकेली बैठी थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर ने महिला के मुंह पर एसिड जैसा कोई पदार्थ भी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बेटा राखी पर बहन के घर गया था

घटना के समय महिला का बेटा सुबरन झा रक्षाबंधन पर्व के चलते डबरा में अपनी बहन के घर गया हुआ था। बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और मुंह पर पदार्थ फेंके जाने की सूचना मिलने पर उनके भतीजे उदयराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल शांति झा को तत्काल इलाज के लिए इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

इंदरगढ़ से दतिया और फिर ग्वालियर रेफर

इंदरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल दतिया रेफर कर दिया। यहां भी उनकी स्थिति गंभीर बनी रहने पर बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया। फिलहाल ग्वालियर में बुजुर्ग महिला का इलाज जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मेडिकल रिपोर्ट से होगी पदार्थ की पुष्टि

महिला के मुंह पर एसिड फेंके जाने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर अभी इसकी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। महिला पर फेंका गया पदार्थ वास्तव में एसिड था या कोई अन्य रासायनिक पदार्थ, इसका खुलासा मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में आरोपी फिलहाल अज्ञात है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। बुजुर्ग महिला पर हमला किसने और किस वजह से किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। दतिया पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही हमले के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला