छतरपुर में 8 साल की बच्ची से रेप फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
छतरपुर

छतरपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चाचा पर लगा आरोप, पंचायत में समझौते का दबाव बनाने का भी दावा

Chhatarpur Crime News : छतरपुर के बाजना में 8 साल की बच्ची से रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

शिबम दीक्षित, प्रीतेश जैन

Chhatarpur Minor Rape Case : छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक घटना 25 अगस्त की दोपहर की है। बच्ची के माता-पिता फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते हैं। घटना वाले दिन बच्ची दोपहर में खाना खाने के लिए घर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान घर के पास रहने वाले उसके रिश्ते के चाचा ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजन ने आरोपी को देखा, छत से कूदकर भागने का आरोप

परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान परिवार के एक सदस्य ने आरोपी को देख लिया। आरोप है कि खुद को पकड़ा जाता देख आरोपी छत से कूदकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

पंचायत में समझौते का दबाव बनाने का आरोप

मामले में बच्ची के पिता ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस थाने पहुंचने से पहले गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पिता के मुताबिक, पंचायत में मामले को दबाने के लिए दो लाख रुपये में समझौता करने का दबाव बनाया गया। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया।

पिता बोले- पैसे नहीं, बेटी के लिए न्याय चाहिए

बच्ची के पिता का आरोप है कि शिकायत करने पर उनके भाई के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने की धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, बल्कि अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद बाजना पुलिस ने बच्ची और उसके माता-पिता को सुरक्षा के साथ छतरपुर महिला थाने भेजा। परिजनों की शिकायत के आधार पर महिला सेल में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल और साक्ष्यों के आधार पर जांच

पुलिस अब बच्ची के मेडिकल टेस्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। सीएसपी छतरपुर अरुण सोनी के मुताबिक, मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत के आरोपों की भी जांच जरूरी

इस मामले में पुलिस कार्रवाई के साथ पंचायत के जरिए कथित तौर पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप भी गंभीर हैं। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध को दबाने की कोशिश करने वालों की भूमिका पर भी कार्रवाई का सवाल उठेगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए