छतरपुर में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट (सोर्स- सोशल मीडिया)
छतरपुर

छतरपुर में खौफनाक वारदात; हंसिये से पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का भी रेता गला

Chhatarpur Crime News: मोतीपुरवा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, चरित्र पर शक के चलते पति राजा बाबू केवट ने हंसिये से पत्नी शियाप्यारी की हत्या की, फिर उसी धारदार हथियार से खुद का गला रेता।

शिबम दीक्षित, सजल रघुवंशी

Chhatarpur Wife Murder Case: छतरपुर जिले के बंसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में पति-पत्नी के विवाद ने रविवार रात खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने हंसिये से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसी धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर लिया।

गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

पत्नी को ससुराल से गांव लेकर आया था पति

जानकारी के मुताबिक मोतीपुरवा निवासी राजा बाबू केवट (30) रविवार को अपनी पत्नी शियाप्यारी केवट (28) को उसकी ससुराल मुहाना, जिला पन्ना से अपने गांव लेकर आया था। बताया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि राजा बाबू ने हंसिये से पत्नी पर हमला कर दिया।

हंसिये से हमला, पत्नी की मौके पर मौत

हमले में शियाप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने कथित तौर पर उसी हंसिये से अपने गले पर भी वार कर लिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर पड़ा मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद छतरपुर जिले की बंसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजा बाबू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया

राजा बाबू को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका ग्वालियर में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

चरित्र पर शक की बात, पुलिस कर रही जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह किए जाने की बात सामने आने की जानकारी है। हालांकि, इस कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह, घटना से पहले दोनों के बीच हुई बातचीत और वारदात की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घायल पति के बयान के बाद मामले में कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल मोतीपुरवा गांव में घटना को लेकर तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति