गर्मी को लेकर डॉक्टर मोहन यादव की अपील , सोर्स : सोशल मीडिया  
भोपाल

Summer Safety Tips MP: भीषण गर्मी का प्रकोप, CM डॉ. मोहन यादव की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील

Madhya Pradesh Summer Rising Temperature: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बढ़ते तापमान पर जताई चिंता; बच्चों को हाइड्रेटेड रखने और सेवाभावी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर।

सुधीर दंडोतिया

MP Summer Weather News: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से ग्रीष्मकाल के दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने और लू व अधिक तापमान से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने का आह्वान किया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तापमान के मद्देनजर देशवासियों से हर संभव सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने भी जताई चिंता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रहे पारे को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने दैनिक जीवन में गर्मी के कारण आम जनता को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए देशवासियों से अधिक से अधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने का आग्रह किया है।

बच्चों की सेहत और हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान देने की सलाह

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने बच्चों को लगातार हाइड्रेटेड रखें (पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहें) और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल (वॉटर बॉटल) अनिवार्य रूप से रखें।

सेवाभावी नागरिकों और संस्थाओं की सराहना

इस संकट के समय में समाज की सहभागिता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो नागरिक अपनी दुकानों और घरों के बाहर मटके रखकर प्यासे लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं, उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों को पानी पिलाने वाली सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को इस नेक काम के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी मदद करने की जरूरत पर भी बल दिया।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी