संजय कामले (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP कांग्रेस का महा-अभियान, जमीनी स्तर से लेकर स्मार्टफोन की स्क्रीन तक; नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे वॉरियर्स

Sanjay Kamle Congress Announcement: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान शुरू किया है। संजय कामले के अनुसार 31 मई से 15 जून तक यह डिजिटल ट्रेनिंग चलेगी और 30 जून को इसका परिणाम आएगा।

सजल रघुवंशी

MP Congress Social Media Warriors Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रदेशव्यापी "सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान" शुरू करने का फैसला किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय कामले ने बताया कि यह अभियान 31 मई से 15 जून तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा।

इसके तहत सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों, जनहित के मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाना है।

क्या है कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान?

कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कामले ने बताया कि सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक जिले में प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। अभियान से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को "सोशल मीडिया वॉरियर्स" के रूप में पहचान दी जाएगी। ये कार्यकर्ता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी की नीतियों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और संगठन की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। अभियान का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों पर कांग्रेस की उपस्थिति को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाना है।

अभियान के परिणाम 30 जून को होंगे घोषित

संजय कामले के अनुसार अभियान के तहत जिला और मध्य प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी तथा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा। अभियान के परिणाम 30 जून को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में शामिल सभी प्रतिभागियों के परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका और प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर मिलेगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत पैठ बनाना चाहती है कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जनसंपर्क और राजनीतिक संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक मजबूत करने की दिशा में यह अभियान शुरू किया जा रहा है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर