सीएम मोहन यादव और नितिन नवीन की मुलाकात (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

MP Political News: दिल्ली में सीएम मोहन यादव और नितिन नवीन की अहम मुलाकात, कार्यसमिति के बाद हुई इस बैठक से मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल और मंत्री विजय शाह विवाद पर चर्चा की चर्चाएं तेज।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Meet Nitin Nabin: मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजेपी मुख्यालय में हुई। मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं।

इसके अलावा मंत्री विजय शाह से जुड़े कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित टिप्पणी मामले को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कैबिनेट विस्तार से लेकर विजय शाह मामले तक चर्चा के कयास

सीएम मोहन यादव और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मुलाकात को कई राजनीतिक कारणों से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव और विस्तार को लेकर संगठन स्तर पर चर्चा हुई होगी। वहीं मंत्री विजय शाह से जुड़े विवाद और उससे पैदा हुए राजनीतिक प्रभाव पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर आधिकारिक रूप से चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर भी मंथन

यह मुलाकात भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के ठीक बाद हुई है। 30 और 31 अगस्त को ओरछा में हुई बैठक में प्रदेश के राजनीतिक और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में मध्य प्रदेश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, औद्योगिकीकरण और किसानों के हित में सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। बीजेपी ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में किसानों को समर्पित किए जाने को भी प्रमुख उपलब्धि के तौर पर रखा।

किसान, महिला सशक्तिकरण और सिंहस्थ 2028 पर फोकस

प्रदेश कार्यसमिति में गेहूं, मूंग, उड़द और दालों की रिकॉर्ड खरीद, भावांतर योजना, जल संरक्षण, गौ-संवर्धन और दुग्ध उत्पादन जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं, उच्च शिक्षा और हर जिले में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। विरासत से विकास, समान नागरिक संहिता विधेयक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर भी पार्टी ने अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं।

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप