भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक इमेज, एआई जनरेटेड) 
भोपाल

'आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां...', भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Love Jihad Victim Commits Suicide: भोपाल के बड़े तालाब में लव जिहाद की पीड़िता ने कूदकर दी अपनी जान। मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर लगाए कई गंभीर आरोप।

सजल रघुवंशी

Bhopal Love Jihad Victim Suicide Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लव जिहाद प्रकरण से जुड़ी एक युवती ने वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवती के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानें क्या है लव जिहाद का यह पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह मामला अप्रैल 2025 का बताया जा रहा है। राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में लव जिहाद से जुड़ा प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल इस मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

केस वापस लेने को लेकर आरोपी बना रहे थे दवाब

पीड़िता के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी पक्ष लगातार उस पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था। परिवार का कहना है कि युवती को लगातार डराया-धमकाया जा रहा था और केस नहीं हटाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही थी। परिजनों के मुताबिक लगातार मिल रहे मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते पीड़िता काफी तनाव में आ गई थी।

पीड़िता दवाब के कारण नहीं जा पा रही थी कोर्ट

परिजनों के मुताबिक आरोपी पक्ष का दबाव और भय पीड़िता के मन में इस कदर बैठ गया था कि वह पिछले कुछ समय से कोर्ट में पेशी पर जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। परिवार का कहना है कि लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना, डर और अकेलेपन से परेशान होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही पीड़िता पर दबाव बनाने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे