कमलनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कमलनाथ का भाजपा सरकार पर हमला, महंगाई को बताया जनता पर चौतरफा वार

Kamalnath Attacks Government: कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से जनता पर भारी असर पड़ रहा है। ऐसे में राहत दी जाए।

प्रीतेश जैन

MP Political News: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता पर चौतरफा महंगाई का वार कर रही है। पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में कई बार वृद्धि की बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 44 रुपए की फिर से वृद्धि की गई है।

शहरों में नए LPG रेट

नई कीमतों के अनुसार अब भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर 3116.50 रुपए, इंदौर में 3222.50 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए, ग्वालियर में 3338.50 रुपए और उज्जैन में 3250 रुपए में मिलेगा। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ने की बात कही जा रही है।

3 महीने में 1300 रुपए बढ़े दाम

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि तीन महीनों में सिलेंडर के दामों में करीब 1300 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि इससे पहले 1 मई को भी रेट बढ़ाए गए थे और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

खाने-पीने के कारोबार पर असर

उन्होंने कहा कि गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण भोपाल में खाने-पीने की लागत 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इसका असर सीधे तौर पर होटल और फूड बिजनेस पर पड़ रहा है, जहां संचालकों को बढ़ी हुई लागत ग्राहकों पर डालने में कठिनाई हो रही है।

शादी-ब्याह के सीजन में चिंता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने यह भी कहा कि जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से अधिक शादियां प्रस्तावित हैं। ऐसे में महंगाई और बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सरकार को टैक्स में कटौती करनी चाहिए और महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी