खुले में पोस्टमॉर्टम करता डॉक्टर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में खुले में हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन पर उठे सवाल

Open Postmortem Case: राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां खुले में ही शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Hamidia Hospital Controversy: हमीदिया अस्पताल से संवेदनशीलता और नियमों को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला एक वीडियो सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित मॉर्च्युरी (शवगृह) के अंदर जाने वाले खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद आम लोग, मरीजों के परिजन और आने-जाने वाले लोग पूरी प्रक्रिया को देखते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव से तेज बदबू आ रही थी, जिसके कारण वहां मौजूद कई लोगों को दूर हटना पड़ा। इसके बावजूद डॉक्टरों द्वारा खुले स्थान पर पोस्टमॉर्टम जारी रखा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस लेकर पहुंची थी शव, नहीं हो सकी पहचान

जानकारी के अनुसार, बजरिया थाना क्षेत्र से पुलिस एक अज्ञात व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। आरोप है कि शव को एम्बुलेंस से उतारने के बाद मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय बाहर जाने वाले रास्ते पर ही रख दिया गया। इसके बाद दो डॉक्टरों ने बिना किसी परदे या शेड के खुले में स्ट्रेचर पर ही पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की सफाई

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन और फॉरेंसिक विभाग की सफाई भी सामने आई। प्रशासन ने कहा कि कुछ विशेष परिस्थितियों में शवों की प्रक्रिया मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले क्षेत्र में की जाती है, जबकि सामान्य पोस्टमॉर्टम अंदर ही किए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि खुले क्षेत्र में केवल शवों की सफाई और कीड़े हटाने जैसी प्रक्रिया की जाती है।

खुले में स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़ करते दिखे डॉक्टर

वीडियो में डॉक्टरों को खुले रास्ते पर स्ट्रेचर पर ही शव की चीर-फाड़ करते देखा जा सकता है। वहीं जिस स्थान पर पोस्टमॉर्टम किया गया, वहां लगातार लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली, मानव संवेदनाओं और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया के नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज