भोपाल में अमित शाह का कार्यक्रम फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल में 3 अक्टूबर को गौपालक सम्मेलन: अमित शाह देंगे कई सौगातें, 35 हजार से अधिक गौपालक होंगे शामिल

Amit Shah Bhopal Visit : भोपाल में 3 अक्टूबर को गौपालक सम्मेलन होगा। अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। 35 हजार से अधिक गौपालक शामिल होंगे और डेयरी प्लांट, बोनस व गौशाला अनुदान से जुड़ी सौगातें मिलेंगी।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Bhopal Gopalak Sammelan : मध्यप्रदेश में दुग्ध क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 3 अक्टूबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गौपालकों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

सम्मेलन के दौरान पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। योजना के तहत डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया और बैंक के माध्यम से ऋण व्यवस्था का प्रावधान है।

उज्जैन में डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमि-पूजन

अमित शाह उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। इसके अलावा भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और शिवपुरी के मिनी डेयरी संयंत्र का भी शुभारंभ होगा।

दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण

सम्मेलन में भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि वितरित की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत और संचालित गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव और भरण-पोषण के लिए जुलाई और अगस्त 2026 की अनुदान राशि का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से वितरण किया जाएगा।

गौशालाओं के लिए डीबीटी से जारी होगी राशि

यह अनुदान राशि गौशालाओं में दर्ज गोवंश के समुचित व्यवस्थापन, आहार और भरण-पोषण के लिए दी जाती है। गौपालक सम्मेलन के जरिए दुग्ध उत्पादन, डेयरी प्रसंस्करण और सहकारी क्षेत्र से जुड़े कई प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने की तैयारी है। केंद्र सरकार के स्तर पर डेयरी क्षेत्र में सहकारी ढांचे को मजबूत करने और प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट