मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

CM Mohan Yadav News: सीएम डॉ. मोहन यादव की पुलिस मुख्यालय में बड़ी समीक्षा, एमपी के हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड, 25 हजार पदोन्नतियों पर जताई खुशी, पुलिस भर्ती बोर्ड में देरी पर मांगा जवाब।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav In PHQ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के नए आपराधिक कानूनों का प्रदेश में पूरी तरह प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी से लेकर सभी जिलों तक सुरक्षा व्यवस्था समय रहते मजबूत की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं तैयारियों की निगरानी करें ताकि नागरिकों को बेहतर कानून-व्यवस्था का माहौल मिल सके और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

25 हजार पदोन्नतियों पर जताई खुशी, भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हाल ही में पुलिस विभाग में विभिन्न स्तरों पर हुई करीब 25 हजार पदोन्नतियों पर वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर तक वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हालांकि, उन्होंने एक वर्ष पहले घोषित पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने पर अधिकारियों से जवाब भी मांगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती बिना किसी देरी के पूरी की जाए और इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए। उन्होंने बैकलॉग समाप्त करने तथा बैगा, सहरिया और भारिया जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

नक्सलमुक्त क्षेत्रों के विकास पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सलवाद से लगभग मुक्त हो चुका है और अब इन क्षेत्रों के विकास में पुलिस की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे सामाजिक गतिविधियों और जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने में सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस विभाग को उच्च शिक्षा विभाग के साथ समन्वय के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह प्रदेश ने नक्सलवाद पर नियंत्रण पाया है, उसी तरह नशे के खिलाफ भी समयबद्ध अभियान चलाकर लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को उच्च शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने तथा सीमावर्ती राज्यों से होने वाले नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड, उद्योगों की सुरक्षा पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे उद्योगों और संस्थानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसआईएसएफ के माध्यम से प्रशिक्षित एवं लाइसेंसधारी सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी गणतंत्र दिवस तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में अपना पुलिस बैंड तैयार हो जाना चाहिए।

बैठक में पुलिस हाउसिंग बोर्ड की परियोजनाओं, पुलिस वाहनों की आवश्यकता, पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन और घटनास्थल पर एफएसएल की तर्ज पर त्वरित वैज्ञानिक जांच प्रणाली विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, जवाबदेह और जनहितैषी बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

https://youtu.be/o4RxGSjXpWo?si=Xq0qHS8xcmTTu4QZ

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज