घटना स्थल पर लगी आग (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

पुराने भोपाल में देर रात अचानक लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, लाखों के नुकसान की आशंका

Lakshmi Talkies Fire: पुराने भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज इलाके में भीषण आग लग गई। सराए में रखे फल और सब्जियों के ठेलों में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Fire News: राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज इलाके में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सराए में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सराए परिसर में खड़े फल-फ्रूट से भरे कई ठेले इसकी चपेट में आ गए और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले सराए में खड़े ठेलों के हिस्से में लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में लपटें पूरे इलाके में फैलने लगीं। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने जान जोखिम में डालकर जलते हुए ठेलों को बाहर खींचना शुरू किया ताकि आग आसपास खड़ी गाड़ियों और दुकानों तक न पहुंच सके।

दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू

आग लगने के दौरान कई लोग झुलस भी गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग के बीच ठेलों के टायर फटने जैसी आवाजें लगातार सुनाई दे रही थीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल और बढ़ गया। सराए परिसर में खड़े कई वाहन भी खतरे में आ गए थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फल-फ्रूट के कई ठेले और सामान पूरी तरह जल चुके थे।

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग फैलने की बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। भोपाल पुलिस और प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री