Dabur Glucose Campaign Bhopal: युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और उन्हें ऊर्जा, स्टैमिना तथा सही पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डाबर इंडिया के इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने मंगलवार को भोपाल में अपने राष्ट्रीय अभियान 'एनर्जाइज़ इंडिया' की शुरुआत की। इस अभियान के तहत राजधानी की आरडी स्पोर्ट्स अकादमी में युवा एथलीट्स के लिए एक विशेष जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को खेल के दौरान ऊर्जा प्रबंधन, संतुलित पोषण, हाइड्रेशन और बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी शामिल हुए। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को बताया कि किसी भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केवल नियमित अभ्यास ही नहीं, बल्कि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा, सही पोषण और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना भी बेहद आवश्यक है। खिलाड़ियों को यह भी समझाया गया कि लंबे समय तक फिट रहने और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए संतुलित आहार और उचित ऊर्जा प्रबंधन की अहम भूमिका होती है।
इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड-हेल्थ सप्लीमेंट्स बिनीत कुमार ने कहा कि 'एनर्जाइज़ इंडिया' अभियान का उद्देश्य देशभर के युवा खिलाड़ियों को ऊर्जा और स्टैमिना के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी है। डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेंट एनर्जी उपलब्ध कराने वाला उत्पाद है, जो विशेष रूप से नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करने वाले खिलाड़ियों और सक्रिय जीवनशैली अपनाने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रयास केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
डाबर इंडिया लिमिटेड के हेड सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस ब्यास आनंद ने कहा कि डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को फिट और एक्टिव रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने कहा कि युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी कंपनी की उसी सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को सही जानकारी और आवश्यक जागरूकता प्रदान की जा रही है। उनका कहना था कि ताजगी भरे स्वाद और इंस्टेंट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ खिलाड़ियों की ऊर्जा बनाए रखने में सहायक हो सकता है, जिससे वे अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
यह भी पढ़ें: उज्जैन: महाकाल मंदिर में AI से बना फर्जी दर्शन पास लेकर पहुंचा युवक, सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
कार्यक्रम के अंत में डाबर ग्लुकोज़ की ओर से आरडी स्पोर्ट्स अकादमी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
https://youtu.be/WeWG-PZkId0?si=Bly10D086j7jwi2a